बाढ़ प्रभावित एरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का श/व, फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2025 07:20 PM

sensation spread in flood affected areas of punjab

एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई है।

सुल्तानपुर लोधी (धीर): सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बाऊपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि ब्यास नदी ने इस क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है और अस्थायी तटबंध टूटने के बाद पूरा इलाका पानी में डूब गया है। इसी बीच, शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ ही, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!