Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2023 01:32 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में नए मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह को शामिल किए जाने के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों की वरिष्ठता की सूची जारी कर दी है।
चंडीगढ़ (रमनजीत) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में नए मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह को शामिल किए जाने के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों की वरिष्ठता की सूची जारी कर दी है।
इस हिसाब से मुख्यमंत्री के तौर पर पहले नंबर पर भगवंत मान हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा को रखा गया है। इसी तरह अमन अरोड़ा तीसरे, डॉ. बलजीत कौर चौथे, गुरमीत सिंह मीत हेयर 5वें, कुलदीप सिंह धालीवाल 6वें, डॉ. बलबीर सिंह 7वें, ब्रह्म शंकर 8वें, लाल चंद 9वें, लालजीत सिंह भुल्लर 10वें, हरजोत सिंह बैंस 11वें, हरभजन सिंह 12वें, चेतन सिंह जोडामाजरा 13वें, अनमोल गगन मान 14वें, बलकार सिंह 15वें और गुरमीत सिंह खुड्डियां 16वें स्थान पर रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here