हर ब्लॉक के 5 गांवों में सीचेवाल मॉडल लागू किया जाएगा: बाजवा

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2019 10:25 PM

sechelwal will be implemented in every block of 5 villages

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता में आज यहां पंजाब भवन में ग्रामीण विकास विभाग के ग्रुप की हुई ...

चंडीगढ़(भुल्लर): ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता में आज यहां पंजाब भवन में ग्रामीण विकास विभाग के ग्रुप की हुई मीटिंग में फैसला किया गया कि हर ब्लॉक के 5 गांव सीचेवाल मॉडल के अनुसार विकसित किए जाएंगे। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और रजिया सुलताना के अलावा विधायक कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, परमिंद्र सिंह पिंकी, दर्शन लाल, बलविंद्र सिंह लाडी और नत्थू राम भी मौजूद थे।

PunjabKesari

तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि इस मॉडल के अंतर्गत गांवों के छप्पड़ों की सफाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से यह योजना चलाई ही जाएगी, यदि आप्रवासी पंजाबी अपने गांवों की आबोहवा को सुहावना बनाने और गांवों के रूप को बढिय़ा बनाने के लिए इस स्कीम के साथ जुडऩा चाहते हैं तो उनका स्वागत है। पंचायत मंत्री ने बताया कि ग्रुप सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार किसी भी ग्रांट का मंतव्य बदलने के अधिकार जिला स्तर पर देने संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!