Sangrur Accident: घायलों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे DC और SSP

Edited By Kamini,Updated: 11 Nov, 2026 07:39 PM

sangrur accident

संगरूर में आज सुबह हुए PRTC बस हादसे से जुड़े घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए डिप्टी कमिश्नर संगरूर पूनमदीप कौर और SSP संगरूर डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे और उन्होंने इस हादसे में घायलों का हाल जाना।

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): संगरूर में आज सुबह हुए PRTC बस हादसे से जुड़े घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए डिप्टी कमिश्नर संगरूर पूनमदीप कौर और SSP संगरूर डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे और उन्होंने इस हादसे में घायलों का हाल जाना।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए दोनों जिला अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेजा गया है, जहां उनके इलाज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और डॉक्टरों से लगातार संपर्क जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल संगरूर में चल रहा है, अगर घायल की हालत अभी भी गंभीर है तो उसे तुरंत इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। 

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने कहा कि पीड़ितों के मुआवजे का केस तैयार करके तुरंत सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर सिविल अस्पताल संगरूर के SMO डॉ. विनोद कुमार और उनकी पूरी टीम और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौजूद थे। सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती घायलों का हाल जानने के लिए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रोकी बंसल और BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष रणदीप सिंह देओल और अलग-अलग पार्टियों के नेता और प्रतिनिधि भी खास तौर पर शामिल हुए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!