दुखद खबर: विदेश की धरती पर पंजाब के युवक की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2023 03:40 PM

sad news punjab youth dies on foreign soil

दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह करीब 6 महीने पहले 40 लाख का कर्जा लेकर रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश (अमेरिका) गया था।

आदमपुर : आदमपुर के नजदीकी गांव पधियाना के जवान दमनजोत सिंह की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव पधियाना के नंबरदार बलजीत सिंह पधियाना ने जानकारी देते हुए बताया कि दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह करीब 6 महीने पहले 40 लाख का कर्जा लेकर रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश (अमेरिका) गया था।

20 सितंबर की रात करीब 10 बजे दमनजोत सिंह के परिवार को अमेरिका से फोन आया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बता दें कि मृतक दमनजोत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक दमनजोत सिंह के परिवार में उनकी मां और एक बहन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दमनजोत सिंह के पिता बलबीर सिंह ट्रैफिक पुलिस लुधियाना में कार्यरत हैं और कुछ दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनका इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!