पंजाब का बिगड़ा माहौल! दिन-दहाड़े Activa सवार लड़की से कांड, Shocking तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2024 03:24 PM

robbery

पंजाब में माहौल दिन- प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है।

दसूहा: पंजाब में माहौल दिन- प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। पुलिस की ढिलाई के कारण लुटेरों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे दिन-दिहाड़े बाजार में लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। 

PunjabKesari

दसूहा बाजार स्थित सोई गैस एजैंसी के पास हुई लूटपाट की घटना से लोगों में भय का माहौल है। गत शाम लूट का शिकार बनी पंडोरी अराइयां निवासी जतिंदर सिंह की पत्नी करमजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर से घरेलू काम के लिए दसूहा बाजार गई थी। 

PunjabKesari

जब वह सोई गैस एजेंसी के पास पहुंची तो मुंह बांधे हुए 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे स्कूटी छीन ली। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटी में 5000 रुपए, एक ए.टी.एम. कार्ड, बैंक की कॉपियां, एक मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान था,जो लुटेरों की भेंट चढ़ गया। लूट की यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जो पूरी तरह से वायरल हो कर दसूहा शहर में जंगलराज पोल खोल रही है। दसूहा पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!