पंजाब में बड़ा हादसा, मौके पर 3 लोगों की मौ/त, मची चीख पुकार

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2025 04:59 PM

road accident

अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

जैतो (रघुनंदन पराशर): अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जाने-मानें समाज सेवी संदीप सोनू लूंबा ने बताया कि आज जैतो-बठिंडा मार्ग पर गांव चंदभान के पास एक कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से एक वृक्ष से जा टकराई। इससे कार में सवार 2 औरतों व 1  लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घायलों को सेठ रामनाथ सिविल अस्पताल जैतो लाया गया लेकिन बाद में उन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा भेजा गया। समाज सेवी संदीप सोनू लूंबा ने बताया कि कार सवार जैतो से एक विवाह समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे कि अचानक यह दुखदाई दुर्घटना हो गई। मृतक जैतो उपमंडल के गांव चंदभान के बताए जाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!