Punjab : सुखबीर के इस्तीफे के बाद इस जिला प्रधान ने भी दिया इस्तीफा, जानें वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2024 06:24 PM

resignation of akali dal district head in ludhiana

सुखबीर बादल के इस्तीफे के बाद लुधियाना के जिला प्रधान भूपिंद्र सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपिंद्र सिंह ने कहा है कि वह बतौर जिला अध्यक्ष लुधियाना शहरी अपने पद से इस्तीफा देता हैं। वह लुधियाना की पूरी सीनियर लीडरशिप और कार्यकर्ताओं का...

लुधियाना : सुखबीर बादल के इस्तीफे के बाद लुधियाना के जिला प्रधान भूपिंद्र सिंह भिंदा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपिंद्र सिंह ने कहा है कि वह बतौर जिला अध्यक्ष लुधियाना शहरी अपने पद से इस्तीफा देता हैं। वह लुधियाना की पूरी सीनियर लीडरशिप और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमेशा साथ दिया। वह सुखबीर सिंह बादल के साथ थे, हैं और रहेंगे। 

हमें सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब की तरक्की में किए गए योगदान को नहीं भूलना चाहिए। अगर सुखबीर बादल सड़कें नहीं बनवाते, बिजली सरप्लस नहीं करते, हवाई अड्डे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल नहीं बनवाते, तो आज पंजाब की स्थिति क्या होती, आप सभी जानते हैं। श्री दरबार साहिब अमृतसर के गलियारों को सुंदर बनाने के लिए श्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिन-रात की गई सेवा से आप उनके दिल में गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना का अंदाजा लगा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सुखबीर जी को वह बहुत करीब से जानते हैं, वह एक बहुत साफ दिल, ज़ुबान के पक्के, सदा चढ़दी कला में रहने वाले और विज़नरी इंसान हैं। पंजाब को तरक्की की ओर ले जाने के लिए उनका दिमाग नए-नए आइडिया से भरा हुआ है। उन्होंने धार्मिक यादगारें बनाई, हर धर्म के धार्मिक स्थान बनाए और हर धर्म का सम्मान करने वाले इंसान हैं। अकाली दल को कमजोर करने की बजाय सुधार लहर वालों ने श्री अकाली दल को बहुत कमजोर किया है, आने वाले दिनों में उन्हें अपनी गलती का एहसास जरूर होगा। मैं आज जो सियासत में हूं, वह श्री सुखबीर सिंह बादल की वजह से हूं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!