पंजाब में शादी से पहले ससुराल में बलात्कार, हैरान कर देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2025 08:37 AM

rape news

एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

शेरपुरः शेरपुर थाने में एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पास के एक गांव की पीड़ित लड़की द्वारा दर्ज कराए गए बयान के अनुसार नीलोवाल निवासी अर्शदीप सिंह, जो उसके चाचा का होने वाला दामाद है, अपने माता-पिता के बाहर जाने के कारण यहां गांव आया हुआ था।

वह अपने चाचा के साथ एक ही घर में रहते हैं। पीड़ित लड़की रात करीब 11 बजे बाथरूम गई थी, तभी उक्त युवक उसके पीछे से आया, उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके भाई को जान से मार देगा। फिर जब उसकी मां आई तो उसने सारी बात बताई, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल धूरी में दाखिल करवाया गया। महिला थाना प्रभारी अनीता ने ए.एस.आई करमजीत सिंह के साथ मिलकर शेरपुर थाने में बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!