‘राम सिया के लव कुश’ पर सुनवाई कल

Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2019 08:20 AM

ram siya serial

टी.वी. धारावाहिक ‘राम सिया के लव कुश’ का प्रसारण पंजाब में 25 सितम्बर तक बंद रहेगा।

चंडीगढ़(हांडा): टी.वी. धारावाहिक ‘राम सिया के लव कुश’ का प्रसारण पंजाब में 25 सितम्बर तक बंद रहेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन पंजाब सरकार के कौंसिल ने जवाब के लिए समय मांगा, जिस पर सुनवाई बुधवार तक स्थगित हो गई है।

धारावाहिक के निर्माता व टी.वी. कंपनी ने सरकार से हुई बातचीत का कोर्ट को हवाला देते बताया कि जिन दृश्यों पर किसी समुदाय विशेष को ऐतराज है, उन्हें निकालने को वह तैयार हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि चूंकि अब पंजाब में उक्त सीरियल को लेकर मचा बवाल भी शांत हो चुका है, इसलिए धारावाहिक के प्रसारण पर लगी रोक हटा ली जाए। पंजाब सरकार की ओर से जवाब आने के बाद ही धारावाहिक के प्रसारण पर फैसला किया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!