पतंगबाजी करने वाले सावधान! रेल विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी

Edited By Kalash,Updated: 12 Jan, 2026 06:35 PM

railway department advisory kite flying

लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी के त्यौहारों पर पंजाब के विभिन्न शहरों में होने वाली पतंगबाजी को देखते हुए रेल विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

फिरोजपुर (मलहोत्रा): लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी के त्यौहारों पर पंजाब के विभिन्न शहरों में होने वाली पतंगबाजी को देखते हुए रेल विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इन दिनों पतंगबाजी के दौरान प्लॉस्टिक से बनी चाईना डोर का बहुत अधिक चलन हो गया है जो बिजली की सुचालक है। पूरे पंजाब में इस समय विद्युत रेलवे ट्रैक बिछ चुके हैं जिनमें हर समय 25000 वोल्ट बिजली प्रवाहित होती है। इसलिए पतंगबाजी करते समय लोगों को इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि रेलवे ट्रैक के समीप पतंगबाजी ना करें और अपने घर परिवार के बच्चों एवं अन्य सदस्यों को भी ऐसा करने से रोकें। मामूली लापरवाही के कारण जहां कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है वहीं रेल यातायात में बाधा पड़ सकती है। सीनीयर डीसीएम ने बताया कि इस संबंध में रेल विभाग द्वारा जागरूकता मुहिंम भी चलाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!