Edited By Vatika,Updated: 13 Nov, 2023 01:55 PM

पुलिस द्वारा छापेमारी कर 11 लोगों को काबू किया गया है।
लुधियाना (तरुण): थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने हीरो बैकरी चौंक के निकट रेड करते हुए 11 लोगों को जुआ खेलते काबू किया है। सभी आरोपी इनोवा कार में ताश से जुआ खेल कर दीपावली महापर्व का जश्न मना रहे थे। पुलिस को मौके से ताश सहित लाखों की नकदी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हीरो बैकरी चौंक,रेल्वे लाइनों के निकट कुछ लोग इनोवा कार में जुआ खेल रहे है। जिनकी संख्या 10-15 के करीब है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रेड कर जुआ खेलते 11 लोगों को काबू किया है। प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी प्रोफेशनल जुआरी नही है। पुलिस के खौफ के कारण आरोपी जगह बदलकर कार में जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरी व्याापरी वर्ग से संबधित है, जोकि दीपावली महापर्व पर जुआ खेल जश्न मना रहे थे।
पुलिस को आरोपियों से एक ताश व 5 लाख 25 हजार की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए सभी आरोपी महानगर के पॉश इलाके के निवासी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। पकड़े लोगों की पहचान 1अर्शदीप सिंह 2.नवजोत सिंह 3.दुशिन्द्र सिंह 4. कीरतप्रीत सिंह 5.सिमरनजीत सिंह 6.गुरप्रीत सिंह 7. रबसिमरन सिंह 8. इकबालदीप सिंह 9.अमरजीत सिंह 10.कमलदीप सिंह व 11.गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है।