पंजाब में खतरनाक Gangster के ठिकानों पर पुलिस की Raid, हिरासत में लिए 3
Edited By Vatika,Updated: 14 Feb, 2023 01:44 PM
करीब 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
पंजाब डेस्कः खतरनाक गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पिछले कुछ समय से बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े लोगों की जानकारियां हासिल कर रही है, जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही बठिंडा, फिरोजपुर व पटियाला के आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि उक्त ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए करीब 50 टीमों का गठन किया गया।
इस दौरान करीब 3 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए लोगों से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बंबीहा गैंग के साथ जुड़े दस्तावेज भी ने कब्जे में लिए गए है।