Punjab Wrap Up: इस दिन से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे सिद्धू वहीं अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ लीक, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jul, 2021 06:38 PM

punjab wrap up big breaking news

पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे थे।

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू शुक्रवार को अपने पद की कमान संभालेंगे। मोगा से सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एन.आर.आई से दुखी होकर फेसबुक पर लाइव होने के बाद एक अध्यापिका के लड़के की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद नवजोत सिद्धू ने नया ट्वीट किया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

इस दिन से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू शुक्रवार को अपने पद की कमान संभालेंगे। 23 जुलाई शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की जाएगी।

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ लीक, ड्रिप और खून की बोतल उतार भागे मरीज
मोगा से सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे को समय रहते ही टाल दिया गया लेकिन ऐसा मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा के अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक हो गया। सिलेंडर लीक होने से वार्ड में भगदड़ मच गई। इस  दौरान वहां बैठे सभी लोग आनन-फानन में भागने लगे।

patiala firing case

बड़ी वारदातः IELTS की क्लास लगाकर आ रहे लड़के को कार में आए नौजवानों ने मारी गोली
नाभा के सरकारी कॉलेज ग्राउंड के सामने एक नौजवान सरविन्दर सिंह जो कि आईलेट्स की क्लास लगा कर बिल्डिंग में से नीचे आया  कि कार सवार 6-7 नौजवानों ने उस पर पहले डंडे से हमला किया और साथ ही गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली सरविन्दर सिंह के जांघ में लगी।

भतीजी के NRI पति से दुखी हो चाचा ने किया Suicide, मरने से पहले किया बड़ा खुलासा
एन.आर.आई से दुखी होकर फेसबुक पर लाइव होने के बाद एक अध्यापिका के लड़के की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुल्लोवाल में पड़ते गांव पंडोरी के एक पूर्व अध्यापक के लड़के ने सदिंग्ध हालात में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुरिन्दरपाल सिंह (55) पुत्र मास्टर मिन्दर सिंह के रूप के रूप में हुई है। 

नवजोत सिद्धू ने किया एक और धमाकेदार Tweet, कहा- बदल गया हवा का रुख'
पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद नवजोत सिद्धू ने नया ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सिद्धू ने लिखा कि हवा का रुख बदल गया है, जिसके साथ ही एक वीडियो भी सांझी की गई है । इस वीडियो में सबसे पहले कैप्टन के खासम -ख़ास कहे जाते राज कुमार वेरका नवजोत सिद्धू को गले लगाते नज़र आ रहे हैं।

missing youth s body found from rajbahe

लापता युवक की रजबाहे से मिली लाश, पूरे इलाके में फैली सनसनी
सब-डिविजन तलवंडी साबो के गांव माहीनंगल के दो दिन से लापता हुए नौजवान की लाश रजबाहे से मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सब-डिविज़न तलवंडी साबो के गांव माहीनंगल के कमलजीत सिंह जोकि कार मैकेनिक का काम करता है, सोमवार से लापता था। नौजवान की थाना तलवंडी साबो में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी और गांववासी,परिवार और पुलिस की तरफ से नौजवान की खोज की जा रही था।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू की पहली मीटिंग, विधायकों का घर में लगा तांता
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू फॉर्म में आ गए है। आज अमृतसर में उनकी तरफ से पंजाब के सभी विधायकों, जिला प्रधान और चुनाव लड़ चुके नेताओं की मीटिंग रखी गई है। इस समय तक लगभग 62 विधायक सिद्धू के आवास स्थान पर पहुंच चुके है।  नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह आज पहली मीटिंग करने जा रहे है। 

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान
कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने 331 करोड़ जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ तीसरा सैंटीनल सीरो-सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने एमरजैंसी कोविड रिस्पांस के लिए पहले अलाट राशि के अलावा अतिरिक्त धनराशि जारी करने का ऐलान किया है।

sidhu visit golden temple

पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे।

मंदिर के पुजारी ने की महिला से शर्मनाक हरकत, Video वायरल होने के बाद खुला राज
लालडू के गांव खेलण में ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी ने मंदिर में आई एक महिला से रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया। 

नोटबंदी दौरान लिया था चैक, जानिए आरोपी ने कैसे मारी लाखों की ठगी
थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने बैंक में से पैसे निकलवा कर देने के नाम पर ठगी मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार करीब 5 साल नोटबंदी के दौरान मेजर सिंह पुत्र निरबीर सिंह को पैसों की सख्त जरुरत थी लेकिन बैंक में से पैसे निकलवाने में उसे दिक्कत आ रही थी। नरोतम पाल सिंह ने उसे कहा कि उसकी बैंक में काफी जान-पहचान है और वो उसका काम करवा देगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!