Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 08 Jun, 2019 09:34 PM

punjab wrap up

संगरूर के गांव भगवानपुरा में जहां 120 फुट की गहराई वाले बोरवैल में गिरे 2 साल के फतेहवीर सिंह को बचाने की कोशिशों का दौर जारी है तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाई।

जालंधरः संगरूर के गांव भगवानपुरा में जहां 120 फुट की गहराई वाले बोरवैल में गिरे 2 साल के फतेहवीर सिंह को बचाने की कोशिशों का दौर जारी है तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाई। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

विभाग बदले जाने के बाद नवजोत सिद्धू का Facebook पर धमाका
PunjabKesari
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ तकरार बढऩे और स्थानीय निकाय विभाग से छुट्टी होने पर नाराज चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाई हैं। 

Video: कुछ ही दूरी पर है 'फतेह', सलामती के लिए पूरा देश कर रहा है दुआएं
संगरूर के गांव भगवानपुरा में 120 फुट की गहराई वाले बोरवैल में गिरे 2 साल के फतेहवीर सिंह को बचाने की कोशिशों का दौर जारी है।

फतेहवीर के परिवार से मिले भगवंत मान,बचाव कार्यों का लिया जायजा
PunjabKesari
बोरबैल में गिरे फतेहवीर के शुरू किए गए बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए संगरूर से सांसद भगवंत मान पहुंचे। उन्होंने इस दौरान उसके परिवार से मुलाकात कर उन्हें हौसला दिया।

संघ ने किया हरसिमरत को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाने का विरोध
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने हरसिमरत कौर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाने का विरोध किया है।

कैप्टन ने खुद संभाला सुधार कार्यक्रमों तथा नशा विरोधी मुहिम का मोर्चा
PunjabKesari
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण प्रोग्रामों और स्कीमों की प्रगति की समीक्षा और इनमें जरूरी बदलाव के लिए सलाहकार..........

मजीठिया ने सिद्धू का उड़ाया मजाक,कांग्रेस पर भी कसा तंज
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। मजीठिया ने कहा कि सिद्धू काबिल मंत्री हैं। 

कैप्टन से नाराज सिद्धू राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे
PunjabKesari
विभाग बदले जाने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से नाराज कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए। 

दुष्कर्म के मामलों में फास्टट्रैक अदालतें बने: कैप्टन अमरेंद्र सिंह
दुष्कर्म के मामले की सुनवाई में देरी पर चिंता जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इन मामलों में तेजी लाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी से त्वरित अदालतें बनाने की अपील की है।

पंजाब में कानून-व्यवस्था बदतर, मुख्यमंत्री गृह विभाग किसी अन्य मंत्री को सौंपें : चीमा
PunjabKesari
विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने मोगा में 2 वर्षीय एक बच्ची के साथ एक दरिंदे अपराधी की ओर से की गई जबरदस्ती पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार की आलोचना की है। 

Video: ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान मारे गए सिखों को आतंकी बताने पर हरसिमरत पर भड़के जी.के
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा जून 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान मारे गए सिखों को कथित तौर पर आतंकवादी बताने पर दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने आपत्ति जताई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!