Weather: पंजाब के मौसम को लेकर जारी हुआ Alert, जानें अपने जिले का हाल

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2023 08:23 AM

punjab weather latest update

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस वाली गर्मी से बारिश ने राहत दिलाई है

जालंधर: पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस वाली गर्मी से बारिश ने राहत दिलाई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। विभिन्न इलाकों में बीती रात से हो रही बारिश के चलते कई जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक गिरवाट दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों में तापमान लुढ़क कर 24 डिग्री तक आ गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र चंडीगढ़ द्वारा रविवार रात तक के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान जालंधर में अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं, अमृतसर में अधिकतम 32-33 व न्यूनतम 25-26 डिग्री, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम तापमान 25-26 तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी कम होगी व राहत मिलेगी। वहीं इस सप्ताह के अंत तक 2-3 दिन बारिश होने का अलर्ट जारी है। 

पंजाब भर के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी आई है। बीती रात पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश हुई जबकि बार्डर के कई इलाकों में बादल बनने के बावजूद बारिश नहीं हुई लेकिन इसके बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम बारिश पटियाला में 15 एम.एम., फतेहगढ़ में 12, मोहाली में 21 एम.एम. दर्ज की गई है, वहीं कम बारिश संगरूर में 3.5, मुक्तसर में 5.5, शहीद भगत सिंह नगर व जालंधर में 2 एम.एम. तक दर्ज हुई है। तापमान की गिरावट अमृतसर में 3.9, बठिंडा में 2.7, लुधियाना में 2.5 दर्ज हुई है। 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!