Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2024 06:38 PM

लुधियाना में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मोती नगर थाना क्षेत्र में मछली मार्कीट से गाय के मांस बेचने वाले को मांस सहित पकड़ा गया। इस बीच मालिक और उसके अन्य 4 साथी मौके से भाग निकले।
लुधियाना (जगरूप) : लुधियाना में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मोती नगर थाना क्षेत्र में मछली मार्कीट से गाय के मांस बेचने वाले को मांस सहित पकड़ा गया। इस बीच मालिक और उसके अन्य 4 साथी मौके से भाग निकले। घटना आज दोपहर 1 बजे की है, जब गोपाल नगर, टिब्बा रोड निवासी कामेश्वर ठाकुर के बेटे विशाल ठाकुर ने एक व्यक्ति को गोमांस बेचते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से करीब 30 किलो गाय का मांस बरामद किया।
यह भी पढ़ें- सवारियों से भरी बस में सो गया ड्राइवर, यात्रियों के उड़े होश
जिस व्यक्ति के पास से गौ मांस बरामद हुआ है, वह रेफ्रिजरेटर में बकरियों और मुर्गियों के मांस के नीचे छिपाकर रखता था। यह शख्स बकरी और मुर्गे के मांस की आड़ में गाय का मांस बेच रहा था, जबकि यह मांस सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंधित है। मोती नगर थाने की पुलिस ने कालू पुत्र दयालु निवासी मुस्लिम कॉलोनी मोती नगर को हिरासत में ले लिया है। वहीं करीब 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- सतलुज दरिया में बही डेढ़ साल की मासूम, तलाश में जुटी पुलिस