सतलुज दरिया में बही डेढ़ साल की मासूम, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 17 Jul, 2024 04:15 PM

one and half year old child drowned in satluj river police searching for him

नंगल से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां अपने माता-पिता के साथ मंदिर में माथा टेकने  गई डेढ़ साल की बच्ची सतलुज नदी में बह गई।

रूपनगर/नंगल : नंगल से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां अपने माता-पिता के साथ मंदिर में माथा टेकने  गई डेढ़ साल की बच्ची सतलुज नदी में बह गई। माथा टेकने बाद छोटी सी बच्ची का पैर फिसलने के कारण बच्ची सतलुज नदी में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतलुज नदी के किनारे बने बाबा उदो के मंदिर में परिवार अपने बच्चों सहितमाथा टेकने गया था। माथा टेकने के बाद  परिवार का दिल  स्नान करने को किया। इसी दौरान डेढ़ साल की बच्ची अपना हाथ छुड़ाकर नदी की ओर चली गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।

PunjabKesari

परिजनों ने बच्ची के नदी में गिरने की आशंका जताते हुए कहा कि तेज बहाव के कारण बच्ची पानी में चली गयी जिसके चलते नंगल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बच्ची हाथ छुड़ाते हुए नदी में चली गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

PunjabKesari
 
मौके पर लड़की के पिता ने कूदकर लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। मिली जानकारी के मुताबिक, माता-पिता अपनी चार साल और डेढ़ साल की बेटी के साथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। गोताखोरों की एक टीम बच्ची की तलाश में जुटी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया और आज फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!