Punjab: Salon चलाने वाली लड़की लापता, CCTV में बाजार से गुजरते दिखी और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2025 12:03 PM

punjab sallon owner missing

26 वर्षीय लड़की के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्कः अमृतसर के छेहरटा थाना अंतर्गत आजाद रोड रेगरपुरा इलाके से एक 26 वर्षीय लड़की के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लापता सोनाली एक सैलून में काम करती है और उसका सैलून छेहरटा बाजार में है। इस अवसर पर लापता सोनाली की बहन सोनम निवासी रेगरपुरा ने बताया कि 16 अप्रैल शाम करीब साढ़े 7 बजे सोनाली छेहरटा बाजार स्थित अपने सैलून से घर लौट रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। 

जब बहन काफी देर तक घर नहीं लौटी और वे उसे ढूंढने दुकान पर गए तो पता चला कि सोनाली हर दिन की तरह समय पर घर चली गई थी। जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोनाली छेहरटा चौक की तरफ जाती हुई दिखाई दी, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने छेहरटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस भी अभी तक ढील बरत रही है। पता चला है कि सोनाली का उनके सैलून में काम करने वाली एक लड़की से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोनाली ने उसे सैलून से बाहर निकाल दिया। जब उसके फोन की जांच की गई तो पता चला कि सोनाली को उसी लड़की के घर से फोन आया था।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि छेहरटा बाजार में सैलून चलाने वाली सोनाली नामक लड़की लापता हो गई है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं और पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!