भारतीय नौसेना में शामिल पंजाब का वीर जवान श्रीलंका के तट पर शहीद

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jul, 2020 07:26 PM

punjab s gallant jawans in indian navy martyred on sri lankan coast

भारतीय नेवी का समुद्री जहाज़ तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच पड़ती समुद्री बंदरगाह पर ठहरा हुआ था तो जवान...

बोहा (बांसल): गांव उडत सैदेवाला के साथ संबंधी नौसेना में सेवा करने वाला जवान तरुण शर्मा (25) पुत्र पवन शर्मा बीते दिन श्रीलंका के समुद्री तट नज़दीक आए एक तूफान के कारण शहादत का जाम पी गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय नेवी का समुद्री जहाज़ तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच पड़ती समुद्री बंदरगाह पर ठहरा हुआ था तो जवान तरुण शर्मा समुद्र में आए तूफ़ान में घिर गया और उसका सिर किसी पत्थर पर लगने के कारण वह मौके पर ही शहीद हो गए। 
शहीद की मृतक देह कल तारीख़ 30 जुलाई को उसके गाँव पहुंचने की संभावना है, जहाँ उनका सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गरीब परिवार के इस नौजवान के शहीद होने साथ सभी बोहा क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। उधर एसएसपी  मानसा डा नरिन्दर भार्गव, डीएसपी बलजिन्दर कुमार पन्नूं ने फ़ौजी की शहादत पर परिवार को सांत्वना दी है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!