Weather Update: पंजाब में 17, 21 और 22 जुलाई को लेकर मौसम की बड़ी भविष्यवाणी!

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2025 11:46 AM

punjab rain alert

लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, आज कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी भी दी गई है। सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। दूसरी ओर, लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग ने आज पंजाब भर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आज राज्य के 11 जिलों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं 4 जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली की संभावना है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया है।

22 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से 17, 21 और 22 जुलाई को कई स्थानों पर तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यदि तापमान में और गिरावट आती है, तो लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!