पंजाब पुलिस पर भारी पड़ी चंडीगढ़ पुलिस, काटा 10 हजार का चालान

Edited By Vaneet,Updated: 07 Sep, 2019 05:57 PM

punjab police is heavy on punjab police cut 10 thousand challan

लोगों को नियमों की पालना सिखाने वाली पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारियों ने खुद ही इन नियमों को दरकिनार कर दिया है। इसी के चलते पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी का चंडीगढ़ में 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है। ...

चंडीगढ़: लोगों को नियमों की पालना सिखाने वाली पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारियों ने खुद ही इन नियमों को दरकिनार कर दिया है। इसी के चलते पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी का चंडीगढ़ में 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

वास्तव में पंजाब पुलिस का यह कर्मचारी शहर के मटका चौंक नजदीक ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात कर रहा था, जिसकी किसी व्यक्ति की तरफ से वीडियो बनाकर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उक्त कर्मचारी का 10 हजार रुपए का चालान काटा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। सोचने वाली बात तो यह है कि यदि कोई आम व्यक्ति होता तो यही पंजाब पुलिस ने चालान काटने के लिए गाड़ी लेकर उसके पीछे दौडऩा था परन्तु शायद इन कर्मचारियों मालूम नहीं है कि आम जनता की तरह ही सभी नियम इन पर भी लागू होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!