Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Oct, 2023 05:26 PM

महानगर में गोली चलने से एक पुलिस कर्मी की मौत होने की खबर सामने आई है।
लुधियाना (राज) : महानगर में गोली चलने से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस कांस्टेबल से गन साफ करते वक्त अचानक गोली चल गई, जिस कारण कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिस कांस्टेबल की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जोकि मायानगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल मनप्रीत गन साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई और उसके गले में फंस गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। मृतक मनप्रीत सिंह (28) वह क्यू.आर.टी. विभाग में तैनात था। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-8 के अंर्तगत चौकी घुमारमंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।