Edited By Urmila,Updated: 18 Nov, 2023 11:39 AM

जीरकपुर में एनकाउंटर हुआ था। ये गुर्गे एक बिल्डर को टारगेट करने पहुंचे थे।
पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मोहाली पुलिस ने गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को काबू किया है। यू.पी., हरियाणा, मोहाली से इन गुर्गों को काबू किया गया है। गोल्डी बराड़ ए कैटेगरी का गैंगस्टर है जो विदेश में बैठकर नेक्सस चला रहा है। गोल्डी बराड़ द्वारा विदेश से ही रंगदारी, फिरौती, कत्ल की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। पूरे नॉर्थ इंडिया में गोल्डी बराड़ का बड़ा नेक्सस है।
जिक्रयोग्य है कि 6 नवंबर को जीरकपुर में एनकाउंटर हुआ था। ये गुर्गे एक बिल्डर को टारगेट करने पहुंचे थे। तब गोल्डी बराड़ का एक शूटर काबू कर लिया गया था एक फरार हो गया था। पकड़े गए गुर्गे से पूछताछ दौरान बड़ी लीड हाथ लगी थी। 2 दिन पहले भी इनका एक और साथी गुरपाल पकड़ा था जिसने पूरे नेक्सस बारे खुलासा किया। मोहाली पुलिस व डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पूरा ऑप्रेशन चलाया गया। वहीं जानकारी हासिल हुई है कि इस उक्त पकड़े गए गुर्गों को लेकर सीनियर अधिकारी थोड़ी देर सब क्लीयर करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here