Punjab: कर्मचारियों को जारी हुआ Notice, 20 फरवरी Last Date...

Edited By Kamini,Updated: 18 Feb, 2025 01:00 PM

punjab notice issued to employees

स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी) पंजाब द्वारा कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

लुधियाना (विक्की) : स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी) पंजाब द्वारा कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि, पंजाब में पिछले समय दौरान प्राइमरी/ओसीटी कैडर से मास्टर कैडर की पदोन्नतियां के मामलों में योग्य कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया था और संबंधित कर्मचारियों को स्टेशन आवंटित के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में दिए गए उपस्थिति समय के अतिरिक्त, कर्मचारियों द्वारा विभाग को प्रस्तुत प्रति-अनुरोधों के आधार पर उपस्थिति समय में वृद्धि की गई।

इसके बाद, कर्मचारियों की ओर से उपस्थिति समय में और वृद्धि की मांग करते हुए प्रति-अनुरोध प्राप्त हुए। इस मामले को लेकर विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को 20.02.2025 तक आवंटित स्टेशन पर उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। यदि कोई कर्मचारी इस नोटिस में दिए गए समय तक अपने आवंटित स्टेशन पर रिपोर्ट नहीं करता है, तो सरकारी नियमों/निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को लिखा गया है कि 20.02.2025 तक उपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सूची 21.02.2025 तक इस कार्यालय की ई-मेल आईडी- databackup.promotions2024@gmail.com पर भेजी जानी चाहिए। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!