Punjab : नाबालिग लड़की से Rape, घर में अकेला देख आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Aug, 2024 11:29 PM

punjab minor girl raped

खन्ना में घर में अकेली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया। लड़की को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। शाम को परिवार वालों के घर आने पर लड़की ने सारी बात बताई।

खन्ना : खन्ना में घर में अकेली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया। लड़की को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। शाम को परिवार वालों के घर आने पर लड़की ने सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान रंजीत पंडित निवासी सूजनपुर थाना बरारी जिला कटिहार (बिहार) के तौर पर हुई।

पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। एक सप्ताह पहले ही वे गांव से लौटे थे। 14 वर्षीय लड़की बीमार थी। वह घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला आरोपी जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। शाम को परिवार को लोग आए। लड़की काफी सहमी हुई थी। उसने रोते हुए परिवार को सारी कहानी बताई।

सिटी थाना के एस.एच.ओ.राव वरिंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में क्विक एक्शन लेते हुए आरोपी रंजीत पंडित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के साथ साथ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 3, 4 के तहत केस दर्ज किया गया। इस केस की जांच महिला थानेदार राजवंत कौर कर रही हैं। आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!