Punjab : जिम में लगी भयंकर आग, मची भगदड़, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2025 05:24 PM

punjab huge fire breaks out in gym stampede ensues

स्थानीय लाजपत राय मार्किट में बनी एक जिम में आज दोपहर अचानक भयंकर आग लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत से दूसरी बिल्डिंग के शीशे तोड़कर आग पर कई घंटों बाद काबू पाया।

अबोहर  : स्थानीय लाजपत राय मार्किट में बनी एक जिम में आज दोपहर अचानक भयंकर आग लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत से दूसरी बिल्डिंग के शीशे तोड़कर आग पर कई घंटों बाद काबू पाया। 

जानकारी देते हुए एस.टी. जिम के संचालक लवलीन शर्मा ने बताया कि आज दोपहर भी करीब 12 बजे जिम से घर गए थे कि करीब एक घंटे बाद पड़ोस के दुकानदारों ने उसे सूचना दी कि उनकी जिम से धुंआ निकल रहा है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि जिम में जाने के लिए रास्ता नहीं था क्योंकि सीढ़ियों में भी काफी धुंआ भरा हुआ था और अंदर जाने का रास्ता नहीं था। इसलिए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिस पर दमकल कर्मचारी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचें और दूसरी मंजिल के शीशे तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी थी लेकिन इसमें कितना नुकसान हुआ उसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!