बंद हुआ पंजाब का ये Highway ! इधर आने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर...

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2025 02:47 PM

punjab highway closed

पंजाब का हाईवे बंद हो गया है

फाजिल्काः यहां के गांव शाहपुरा में स्थित दाना मंडी गेट के पास फ्लाईओवर पर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले को लेकर परिजनों ने हाईवे पर धरना लगा दिया है। बताया जा रहा है कि गांव के खेतों में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

punjab  s highway is jammed

परिजनों का आरोप है कि तीन साल पहले भी इसी झगड़े को लेकर उनके एक और परिजन की हत्या की गई थी और उस मामले में शामिल कुछ लोगों को बेकसूर बता दिया गया था। अब फिर से उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर मृतक का शव हाईवे पर रखकर धरना प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक 265 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!