पंजाब में रविवार को कोरोना के 415 नए मामले आए सामने, 10 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Oct, 2020 09:09 PM

punjab has 415 new corona cases on sunday 10 dead

पंजाब में कोरोना के मरीजों में पहले से काफी कमी देखी जा रही है। जिसके चलते आज......

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के मरीजों में पहले से काफी कमी आई है। राज्य के लगभग सभी जिलों को इस महामारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। आज रविवार को भी पंजाब में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आज 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। अब तक राज्य में 131055 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं जबकि इनमें से 4117 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज राज्य में कुल 21136 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 415 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 2478710 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की जा चुकी है। 

जिले में कोरोना मरीजों की गिनती
पंजाब में कोरोना के मरीजों में पहले से काफी कमी देखी जा रही है। जिसके चलते आज लुधियाना में 55, जालंधर 45, पटियाला 31, एस.ए.एस. नगर 43, अमृतसर 29, गुरदासपुर 13, बठिंडा 26, होशियारपुर 74, फिरोजपुर 8, पठानकोट 21, संगरूर 2, कपूरथला 13, फरीदकोट 5, श्री मुक्तसर साहिब 6, फाजिल्का 22, मोगा 1, रोपड़ 10, फतेहगढ़ साहिब 6, बरनाला 4, तरनतारन 1, एस.बी.एस. नगर 0 और मानसा से 0 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

वहीं राज्य में आज 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। जिनमें अमृतसर 1, बठिंडा 1, फिरोजपुर 1, लुधियाना 1, मोगा 1, एस.ए.एस. नगर 1, पठानकोट 2 और रोपड़ में 2 की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!