कपूरथला में व्यापारी के गोदाम पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, फिरौती की धमकी!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Dec, 2025 09:17 PM

punjab gunmen opened fire on a businessman s warehouse

जिले के सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित एक होलसेल किराना व्यापारी के गोदाम पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने किराना व्यापारी के गोदाम पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

कपूरथला: जिले के सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित एक होलसेल किराना व्यापारी के गोदाम पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने किराना व्यापारी के गोदाम पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस और आम लोगों के अनुसार, बदमाशों ने पांच राउंड गोली चलाई और इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोदाम के शटर और गेट पर गोलियों के निशान साफ दिखे हैं। 

घटना के बाद व्यापारी को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें उससे लाखों रुपए की फिरौती की मांग की गई। पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो व्यापारी और उसके परिवार के खिलाफ और भी गंभीर परिणाम सामने आएंगे। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि यह पूरी योजना बदमाशों द्वारा पहले से बनाई गई थी और उन्होंने व्यापारी को डराने के लिए फायरिंग की।
    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!