पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगा ये सब...

Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2024 10:58 AM

punjab government holiday

शराब की दुकानों और परिसरों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने 19 अक्टूबर को जिला अमृतसर में छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल,  श्री गुरु रामदास साहिब जी की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा उक्त ऐलान किया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिला अमृतसर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त ने श्री गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को नगर कीर्तन के मार्ग पर शराब की दुकानों और परिसरों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!