पंजाब सरकार ने 5178 अध्यापकों को किया पक्का, नोटिफिकेशन जारी

Edited By Vaneet,Updated: 13 Jun, 2019 07:48 PM

punjab government has appointed 5178 teachers

पंजाब सरकार की तरफ से निर्धारित किए 2 सालों के प्रोबेशन समय वाले 5178 अध्यापकों को रेगुलर कर दिया गया है। 10 जून के नोटिफि..

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से निर्धारित किए 2 सालों के प्रोबेशन समय वाले 5178 अध्यापकों को रेगुलर कर दिया गया है। 10 जून के नोटिफिकेशन मुताबिक 2 सालों का प्रोबेशन पीरियड पूरा करने वालों अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। मिली जानकारी मुताबिक अध्यापक 10,300 से 38,800 के साथ ग्रेड-पे 5 हजार के अधीन पक्के होंगे। 

PunjabKesari

प्रोबेशन खत्म होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी इन अध्यापकों का वेतन और स्केल सरकारी विभागों के नियमों अनुसार तय करेंगे। गौरतलब है कि इन अध्यापकों को रेगुलर करने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर एक समिति गठित की थी। इस समिति को 30 जून तक 3 साल की सेवाएं पुरी कर चुके अध्यापकों की रिपोर्ट मुख्य दफ्तर भेजने के लिए कहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!