पंजाब के सरकारी दफ्तरों में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, हो गया ये ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 14 Jan, 2025 12:36 PM

punjab dc office employees strike

पंजाब के सरकारी दफ्तरों में अब 15 से 17 जनवरी तक होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल का फैसला

पंजाब डेस्क : पंजाब के सरकारी दफ्तरों में अब 15 से 17 जनवरी तक होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया है। इस लिए अगर आपका कोई भी सरकारी काम है तो आप आसानी से सरकारी दफ्तर जाकर अपना काम करवा सकते हैं। इस दौरान आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हड़ताल वापस लेने का फैसला माल अफसरों की एसोसिएशन द्वारा राजस्व मंत्री से मीटिंग के बाद लिया गया। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी सभी मांगों को जल्द मान लिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। 

3 दिन तक सरकारी काम बंद रखने का था ऐलान

दरअसल डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार कर 15 से 17 जनवरी तक 3 दिन राज्य के सभी डी.सी. दफ्तरों, समूह एस.डी.एम. दफ्तरों और उप-तहसीलों में कामकाज ठप्प रखने का ऐलान किया था।  

उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार लंबे समय से डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों की विभागीय मांगों संबंधी मांग पत्र भेज कर मांगों को पूरा करने के लिए लिखा गया है पर सरकार द्वारा अभी तक भी मांगों को पूरा नहीं किया गया पर अब राजस्व मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!