कोरोना से मंगलवार को 34 लोगों की हुई मौत, मृतक संख्या हुई 3894

Edited By Mohit,Updated: 13 Oct, 2020 08:22 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में 34 लोगों की मौत हो गई तथा 38 लोगों की हालत............

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में 34 लोगों की मौत हो गई तथा 38 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आई है जिसके चलते पिछले चौबीस घंटों में 34 लोगों की मौत हुई तथा 692 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 

अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3894 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 21 लाख 89 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा 11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 125211 तक पहुंच गई है तथा सक्रिय मरीज 8212 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!