राहुल गांधी के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर विवाद, कांग्रेसियों ने CM Mann को घेरा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Apr, 2025 06:22 PM

punjab controversy over wrong comment against rahul gandhi

ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मांन द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी देहाती द्वारा लाडोवाल चौक में धरना लगाकर मुख्यमंत्री मांन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए...

लुधियाना (अनिल) : ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मांन द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी देहाती द्वारा लाडोवाल चौक में धरना लगाकर मुख्यमंत्री मांन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके पर विधानसभा हलका गिल के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, जिला कांग्रेस कमिटी देहाती के प्रधान मेजर सिंह मुल्लापुर, विधानसभा हलका साहनेवाल के इंचार्ज विक्रम सिंह बाजवा, जगराओं के पूर्व विधायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। 

इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए बलिदान को शायद भूल गए हैं। उन्होंने बताया कि 2004 से लेकर 2014 तक राहुल गांधी की अगुवाई में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की सरकार चलाई गई थी ,अगर राहुल गांधी चाहते तो उस समय देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे, परंतु उन्होंने मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाकर पूरी दुनिया मे एक नई मिसाल पैदा की थी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!