पंजाबियों के लिए खतरे की घंटी! पानी में डूबा पूरा इलाका, लोग परेशान

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2025 03:23 PM

punjab canal water

इससे इलाके के किसानों में काफी गुस्सा और निराशा पाई जा रही है।

संगरूर : संगरूर के गांव खड़ियाल के पास नहर में 50 फीट की दरार आने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 600 से 700 एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इससे इलाके के किसानों में काफी गुस्सा और निराशा पाई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक सुल्लर घराड़ से नीलोवाल जाने वाली मुख्य नहर में गांव खड़ियाल के पास बड़ी दरार पड़ गई। इससे आसपास के खेतों में दरार आ गई। किसानों द्वारा बोई गई फसल तबाह हो गई। किसानों के अंदाजे के अनुसार  600 से 700 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि पिछले 2-3 सालों से नहर में इसी जगह से दरार आ जाती है और हर बार तबाही होती है पर प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि नहर की हालत खस्ता है और उसके बावजूद यहां ओवरफ्लो पानी छोड़ा जाता है। उन्होंने कई बार प्रशासन से नहर की मरम्मत की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!