पंजाब भाजपा नेता के गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के Top Floor से मिली लाश

Edited By Vatika,Updated: 22 Mar, 2021 04:48 PM

punjab bjp leader s gunman dies under suspicious circumstances

पंजाब भाजपा नेता अनील सरीन के गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (ऋषि): लुधियाना से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां भाजपा के एक सीनियर नेता की सुरक्षा में तैनात एक गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों मं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का एक सुरक्षा कर्मचारी जब अपनी ए.के. -47 बंदूक साफ़ कर रहा था तो अचानक गोली चलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

PunjabKesari

गोली से मरे हैड कांस्टेबल की पहचान जोगिन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जोकि रायकोट विधानसभा हलके का रहने वाला था। जिस भाजपा नेता की सुरक्षा में उक्त हैड कांस्टेबल तैनात था, उसका नाम अनिल सरीन है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बंदूक साफ़ करते समय अचानक चली गोली उसकी ठोढी में से होती हुई सिर में से पार हो गई। जोगिन्द्र सिंह की 2 बेटियां और एक बेटा है, जबकि मौके पर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंधित उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई है। चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि वह गत 6 महीने से अनिल सरीन की सुरक्षा में तैनात था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!