Punjab: युवती से छेड़खानी के बाद हमला: भाई और पिता को तेजधार हथियार से किया घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2025 06:05 PM

punjab attack after molesting a girl

निकटवर्ती अजीमगढ में एक युवक द्वारा लड़की से छेडखानी का मामला सामने आया है। जब

अबोहर (भारद्वाज) : निकटवर्ती अजीमगढ में एक युवक द्वारा लड़की से छेडखानी का मामला सामने आया है। जब उसके भाई ने उक्त युवक को रोका तो एक बार तो युवक वहां से चला गया लेकिन दोपहर को अपने दर्जनभर साथियों सहित तेजधार हथियार लेकर आया और लडकी के भाई को हमला कर घायल कर दिया जब बचाव में उसका पिता आया तो उससे भी मारपीट की। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए गौरव पुत्र शोभाराम ने बताया कि उनके घर के पास ही उनका खेत है आज वह और उनका परिवार खेत में काम कर रहा था।

जबकि उसकी बहन पास में बनी डिग्गी पर हाथ धो रही थी तो कुछ दूरी पर बनी कालोनी में फर्नीचर का कार्य करने वाला युवक उसकी बहन को पहले तो इशारे करने लगा और फिर वहां आकर उसकी फोटो खींचने लगा जब उसने इस बात का विरोध किया तो उससे हाथा पाई की।

इसकी सूचना मिलने पर छेडखानी करने वाले युवक का फूफा वहा आया और उसे समझा बुझाकर वहां से ले गया। गौरव ने बताया कि दोपहर को उक्त युवक कर्ण अपने दर्जनभर साथी लेकर फिर से खेत में आया और उस पर कापों से हमला कर घायल कर दिया जब उसके पिता ने उसे बचाना चाहा तो उसके पिता को भी बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मामले में रामसरा निवासी कर्ण भी मामूली रुप से घायल होने पर दाखिल हुआ है, जब इस बारे में नगर थाना नं 2 पुलिस की प्रभारी से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!