Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2025 11:41 PM

बुरे तत्वों के घर पर छापामारी करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने सीधी फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि इस हमले के बावजूद श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि बाकी...
तरनतारन (रमन): बुरे तत्वों के घर पर छापामारी करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने सीधी फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि इस हमले के बावजूद श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि बाकी भागने में सफल रहे।
डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि 25 फरवरी को थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह को 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वह यह हैरोइन जोबनजीत सिंह उर्फ राजा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव कल्ला से लेकर आया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस दल ने जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापा मारा। पुलिस पार्टी द्वारा हिरासत में लिए गए जोबनजीत सिंह उर्फ राजा को उसके साथियों उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर भी ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस दल ने भी गोलियां चलाईं। इस बीच, पुलिस ने जोबनजीत सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके बाकी साथी भागने में सफल रहे।
डी.एस.पी. अतुल सोनी ने बताया कि आरोपियों के हमले में एएसआई सुरजीत सिंह घायल हो गए जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सरकारी अस्पताल अमृतसर से सूचना मिली कि गिरफ्तार किए गए जोबनजीत सिंह के भाई जगजीत सिंह उर्फ जग्गू को इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह घटनास्थल पर पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों में शामिल था। इस अवसर पर थाना प्रमुख इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।