लोक निर्माण विभाग: चीफ इंजीनियरों की पदोन्नति बैठक पर ‘विजिलैंस की टिकी नजर’

Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2023 10:57 AM

public works department vigilance s eyes on the promotion meeting

पंजाब लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर पद की विभागीय पदोन्नति पर विजिलैंस की नजर बनी हुई है।

जालंधर : पंजाब लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर पद की विभागीय पदोन्नति पर विजिलैंस की नजर बनी हुई है। शीघ्र ही विभागीय पदोन्नति कमेटी (डी.पी.सी.) की बैठक होनी है, जिसमें कई सुपरिंटैंडैंट इंजीनियर को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत किया जाना है। फिलहाल विभाग में 22 सुपरिंटैंडैंट इंजीनियर हैं जिनमें से कुछ अधिकारियों को पदोन्नति दी जानी है जबकि 8 पदों पर चीफ इंजीनियर हैं। विभाग में अनेक ऐसे अधिकारी हैं जिन पर पूर्व कांग्रेस सरकार में रहते हुए अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप तो हैं परन्तु उन्हें चार्जशीट नहीं किया गया। अधिकारी चाहते हैं कि चार्जशीट होने से पहले पहले डी.पी.सी. बैठक हो जाए और चार्जशीट उनकी पदोन्नति में रुकावट न बन जाए।

अतीत में ऐसा हुआ है कि सरकार द्वारा विभाग के कुछ अधिकारियों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए थे परन्तु चार्जशीट का मसौदा तैयार करने में ही लटका दिया गया और इसी दौरान विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक करके पदोन्नति दे दी गई। बेशक बाद में चार्जशीट जारी हो गई परंतु उस चार्जशीट का पदोन्नति पर कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि पदोन्नति पहले हो गई थी और चार्जशीट बाद में किया गया। अब भी ऐसी ही प्रैक्टिस की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारी ऐसे हैं जिन पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने विभाग से उन सभी अधिकारियों का पूर्ण विवरण मांगा है जो पूर्व सरकार में मंत्री रहे विजयइंद्र सिंगला के समय काम करवाते रहे हैं और टैंडर आबंटन करते रहे हैं।

सभी अधिकारियों की पड़ताल कर रही विजिलैंस इसी 22 मार्च को विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री सिंगला को बुलाकर उनसे 4 घंटे पूछताछ की थी। ऐसे आरोप हैं कि पूर्व की सरकार में राजनीतिक नेताओं और कुछ अधिकारियों ने जी भर के जेबें भरीं। चंडीगढ़ और मोहाली में विभाग की इमारतों के कुछ काम ऐसे भी हैं जिनकी अदायगी हो चुकी है परन्तु उनके निर्माण कार्य अधूरे हैं। विजिलैंस ब्यूरो ने सभी अधिकारियों का विवरण मांगा था और उनकी पड़ताल की जा रही है। विजिलैंस ब्यूरो के एक सूत्र ने बताया कि अधिकतर अधिकारियों का विवरण आ चुका है और यह देखा जा रहा है कि पूर्व की सरकार में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किस किस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर गए और उनकी वहां कारगुजारी क्या रही?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!