Edited By Kamini,Updated: 30 Mar, 2022 04:26 PM

नई आम आदमी पार्टी के सरकार बनते ही कई विभागों के तबालदे हो रहे हैं और कई अधिकारी व कर्मचारी खुद अपने पद ...............
रोपड़: नई आम आदमी पार्टी के सरकार बनते ही कई विभागों के तबादले हो रहे हैं और कई अधिकारी व कर्मचारी खुद अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। ऐसे ही कांग्रेस सरकार दौरान बने पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन द्वारा इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन सतविंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पी.आर.टी.सी. के मैनेजिंग डायरैक्टर को इस्तीफा भेजा है। चेयरमैन सतविंदर सिंह रोपड़ जिले से संबंधित हैं। बता दें चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सतविंदर सिंह को पी.आर.टी.सी. का चेयरमैन बनाया गया था। नई आप सरकार आते ही सतविंदर सिंह के इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गई थी। उन्होंने यह इस्तीफा क्यों दिया इस बारे अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here