सरकारी बसों में सफर करने वाले दें ध्यान, PRTC कर्मचारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2025 01:39 PM

prtc buses employees announcement

बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

पटियाला : बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी., रोडवेज, पनबस कर्मचारियों ने अभी तक वेतन न मिलने के विरोध में बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया। बता दें कि सरकार को कर्मचारियों ने वेतन के लिए सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी तनख्वाह नहीं आई तो पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने मंगलवार यानि आज 2 घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) पीआरटीसी से जुड़े बस स्टैंड बंद रखे। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर फिर भी हल न निकला तो 19 जून को बसों का चक्का जाम किया जाएगा।     

रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वेतन के बिना कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यूनियन कई बार मांग पत्र दे चुकी है लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। हर मीटिंग में आश्वासन दिया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्हें मजबूरन बस स्टैंड बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!