PRTC बस ड्राइवर ने खतरे में डाली सवारियों की जान, हरकत देख थमी सबकी सांसे

Edited By Kamini,Updated: 23 Dec, 2025 05:38 PM

prtc bus driver negligence

पंजाब में PRTC बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।

पंजाब डेस्क: पंजाब में PRTC बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मानसा से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जहां रोहतक से बुढलाडा जा रही पीआरटीसी बस में ड्राइवर की गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। घने कोहरे के बीच ड्राइवर एक हाथ से मोबाइल फोन चला रहा था, जबकि दूसरे हाथ से स्टीयरिंग पकड़े हुए था। इस खतरनाक लापरवाही से बस में सवार सवारियों की जान जोखिम में पड़ गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बस में मौजूद एक सवारी ने ड्राइवर की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक मोबाइल स्क्रोल करता हुआ बस चला रहा है, जबकि सामने विजिबिलिटी बेहद कम है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि घने कोहरे के कारण पंजाब में इन दिनों लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। ऐसे में बस चालक की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। यात्रियों का कहना है कि एक सेकेंड की चूक भी भारी पड़ सकती थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि सवारियों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है और लापरवाह चालकों पर कब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!