Edited By Urmila,Updated: 11 Aug, 2023 04:07 PM
फरीदकोट जिले की लड़कियां लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो।
फरीदकोट: फरीदकोट जिले की लड़कियां लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो। एक बार फिर फरीदकोट का नाम यहां की दो सगी बहनों ने पूरी दुनिया में रौशन किया है। कोटकपूरा शहर से संबंध रखने वाले एक गरीब परिवार की दो सगी बहनों ने हाल ही में आसाम के गुवाहाटी में आयोजित गतका प्रतियोगिता के दौरान 2 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। सबसे खास बात यह है कि दोनों बच्चियां कोटकपूरा के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता, स्कूल, जिले और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
इस अवसर पर एकमजोत कौर और मंशु कौर ने कहा कि उन्होंने आसाम में आयोजित नेशनल स्तर की गतका प्रतियोगिता में एक रजत और 2 स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने गुरुओं से मिली बख्शी गतके के की दात को और आगे ले जाना चाहती हैं। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि के लिए अपने कोच गुरप्रीत सिंह और आरती कौर और स्कूल प्रिंसिपल प्रभजोत सिंह का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी बदौलत ही उन्होंने यह लक्ष्य हासिल किया है। वे प्रिंसिपल की अधिक आभारी हैं कि स्कूल ने उनकी शिक्षा निःशुल्क कर दी है। दोनों लड़कियों का सपना आर्मी ऑफिसर और आई.पी.एस. अफसर बनकर देश की सेवा करना है।
इस मौके पर कोच गुरप्रीत सिंह और आरती कौर ने कहा कि आज उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि इन दोनों लड़कियों ने उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की कीमत अदा कर दी है इसलिए वे उन सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इन लड़कियों की मदद में योगदान दिया है। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।
इस मौके पर बच्चों की मां ने भी भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह बच्चों के कोच, स्कूल प्रिंसिपल के बहुत आभारी हैं, क्योंकि वे गरीब परिवार से हैं और अपने बच्चों को महंगे स्कूलों में नहीं पढ़ा सकते। इस स्कूल ने लड़कियों के लिए जो किया उसे वे भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वे सरकार से अपील करते हैं कि अगर सरकार उनका हाथ थाम ले तो उनकी बेटियां आगे बढ़ सकती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here