डेरा ब्यास के खिलाफ धरना दे रहे सिरसा सहित 6 को भेजा जेल

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 09:08 AM

protesting against dera beas sent to jail

लोक भलाई इंसाफ वैल्फेयर सोसाइटी के प्रधान भाई बलदेव सिंह सिरसा 12 सितम्बर से डेरा ब्यास के खिलाफ ब्यास फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठे थे।

बाबा बकाला साहिब(अठौला): लोक भलाई इंसाफ वैल्फेयर सोसाइटी के प्रधान भाई बलदेव सिंह सिरसा 12 सितम्बर से डेरा ब्यास के खिलाफ ब्यास फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उनको बीती रात साथियों सहित गिरफ्तार कर थाने में रखा हुआ था। आज पुलिस ने उनका सिविल अस्पताल में मैडीकल करवा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मनजीत सिंह तहसीलदार के सामने पेश किया, जहां से 5 साथियों सहित उनको 10 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नैशनल हाईवे जाम कर लोगों को भड़काने के आरोप में सिरसा पर कार्रवाई की गई। 


इन्हें भेजा गया जेल
-भाई बलदेव सिंह सिरसा।
-नरजिन्दर सिंह।
-कुलविन्दर सिंह।
-रणजीत सिंह।
-हरजिन्दर सिंह।
-मक्खन सिंह। 


पुलिस पर धक्केशाही का लगाया आरोप
दल खालसा के भाई कुलदीप सिंह रजधान, सुखदेव सिंह हसनपुर, मा. कुलवंत सिंह फेरूमान और जागीर सिंह फत्तूवाल ने पुलिस पर शांतिपूर्ण धरना देते समय धक्केशाही से भाई सिरसा और साथियों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!