जमीनी विवाद में खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2026 03:17 PM

property dispute

निकटवर्ती गांव रामपुरा नारायणपुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगडे में कुछ लोगों ने

अबोहर (सुनील भारद्वाज): निकटवर्ती गांव रामपुरा नारायणपुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगडे में कुछ लोगों ने फरीदकोट निवासी एक व्यक्ति को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार राजीव पुत्र गुरदेव सिंह आयु करीब 35 वर्ष वासी फरीदकोट के भाई लक्खा सिंह वासी रामपुरा नारायणपुरा ने बताया कि वे 11 भाई बहन है और उनके पास 2 एकड़ जमीन है, जो कि बारी सिर इस जमीन को ठेके पर देते हैं। लक्खा सिंह ने बताया कि उसके भतीजे अब उक्त जमीन को अपने किसी रिश्तेदार को ठेके पर देना चाहते थे । जबकि वे चाहते थे कि इस जमीन को इस बार रिश्तेदार की बजाए किसी बाहरी व्यक्ति को ठेके पर दिया जाए। इसी बात को लेकर गांव में पंचायत हो रही थी। जिस पर उसने अपने भाई राजीव को यहां पंचायत पर बुलाया।

लक्खा सिंह ने बताया कि जैसे ही राजीव घर के बाहर पहुंचा तो जमीन ठेके पर लेने आए केवल सिंह नाम के व्यक्ति के दर्जनभर साथियों ने राजीव को रास्ते में ही घेर लिया और उस पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। इस हमले में उसके भाई के सिर पर 8 टांके आए हैं। उन्होंने तुरंत राजीव को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया इस मामलेे की जांच जारी है और दो लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गय है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!