Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Dec, 2021 07:23 PM

राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। पी.एम. मोदी के इस दौरे दौरान राज्य के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए जाने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस दौरान पी.एम. मोदी फिरोजपुर में सैटेलाइट...
चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। पी.एम. मोदी के इस दौरे दौरान राज्य के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए जाने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस दौरान पी.एम. मोदी फिरोजपुर में सैटेलाइट प्रोजैक्ट का उदघाटन भी करेंगे। फिरोजपुर में होने जा रहे इस उदघाटन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसके संबंध में कल जालंधर में मीटिंग भी बुलाई गई है। इस दौरान सबसे खास बात यह देखने को मिलेगी कि पी.एम. मोदी, कैप्टन व सुखदेव सिंह ढींडसा पहली बार किसी मंच पर एक साथ इकट्ठे दिखाई देंगे।
बता दें कि पंजाब में भाजपा इस बार पूर्व सी.एम. कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। फिरोजपुर में होने वाली रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा के मंच पर दिखेंगे। इसके अलावा शिअद संयुक्त के नेता सुखदेव ढींढसा भी रैली का हिस्सा होंगे। भाजपा पहली बार अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इसलिए उन पर यहां भीड़ जुटाने का भारी दबाव होना तय है। वहीं दूसरी तरफ सियासी हलकों में काफी दिनों से चर्चा चल रही है कि मोदी द्वारा पंजाब दौरे दौरान लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। विधानसभा चुनावों को देखते प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला पंजाब दौरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here