प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2025 08:29 AM

prakash purab sri darbar sahib cm mann

सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह

अमृतसर: सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर वह आज अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने आए हैं। उन्होंने गुरु साहिब जी के समक्ष पंजाब की तरक्की, सुख और शांति के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर गुरु साहिबानों की पवित्र धरती है, और उन्होंने कामना की कि इस धरती पर रहने वाले सभी लोगों को गुरु साहिब जी तरक्की और खुशहाली प्रदान करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!