Edited By Urmila,Updated: 21 Oct, 2022 12:15 PM

पी.ए.यू. के वाइस चांसलर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल को जवाब में एक चिट्ठी लिखी थी जिसे लेकर पंजाब के राज्यपाल और सी.एम. मान में नया बवाल खड़ा हो गया है।
चंडीगढ़: पी.ए.यू. के वाइस चांसलर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल को जवाब में एक चिट्ठी लिखी थी जिसे लेकर राज्यपाल को सियासी घमासमान छिड़ गया है। गौरतलब है कि राज्यपाल को जो चिट्ठी मिली वह अंग्रेजी शब्दावली में है और जो चिट्ठी सी.एम. मान ने सोशल मीडिया पर सांझी की वह पंजाबी में लिखी है जिसे लेकर पंजाब के राज्यपाल और सी.एम. मान में नया बवाल खड़ा हो गया है क्योंकि पंजाबी और अंग्रेजी में लिखी चिट्ठी की शब्दावली में बहुत ज्यादा फर्क है।
अंग्रेजी में लिखी चिट्ठी में नरम शब्दों में लिखी गई है जबकि सोशल मीडिया पर जो पंजाबी चिट्ठी सांझी की गई है उसमें राज्यपाल पर तीखे निशाने साधे गए हैं और सियासी दखलअंदाजी के आरोप लगाए गए हैं जिसके चलते राज्यपाल ने सी.एम. मान से सवाल पूछा है कि सही चिट्ठी कौन सी है। वी.जी.पी. ने भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल को लिखी चिट्ठी पंजाब सरकार के लिए मजाक का पात्र बन रही है।
अकाली दल ने भी सोशल मीडिया पर सांझी की गई चिट्ठी को जाली और मनघडंत बताया है। उन्होंने एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। पी.ए.यू. में वी.सी. के मामले को लेकर लिखी गई चिट्ठी के जरिए पंजाब और लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। अकाली दल के सीनियर नेता डा. दलजीत चीमा ने कहा कि सी.एम. मान द्वारा राज्यपाल को अंग्रेजी में और सोशल मीडिया पर पंजाबी में चिट्ठी लिखने की साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए। यह सरासर संवैधानिक मुखी के साथ-साथ लोगों के साथ धोखा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here