पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, हथियारों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 28 Jun, 2023 06:10 PM

police solved the mystery of blind murde

पिछले दिनों थाना घुमान के अंतर्गत गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बटाला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने  इस मामले में शामिल 7 लोगों को 3 पिस्तौल, 24 जिंदा रौंद, 3 मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। इ

बटाला : पिछले दिनों थाना घुमान के अंतर्गत गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बटाला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने  इस मामले में शामिल 7 लोगों को 3 पिस्तौल, 24 जिंदा रौंद, 3 मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। इस संबंधी कार्यालय बटाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी इन्वेस्टिगेशन गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि 7 जून की देर रात को थाना घुमान के अंतर्गत गांव कल्ले में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर पर गोलियां चलाई थीं, जिससे घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने थाना घुमान में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए 10 में से 7 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच पता चला कि अमृतपबाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भोमा,  जोकि फिलहाल विदेश में पुर्तगाल में रह रहा है, ने शक के आधार पर अपने एक रिश्तेदार दिनेश सिंह बोलकर कर चरणजीत सिंह के घर पर गोली चलाने के लिए कहा था। जिसके कारण चरणजीत सिंह के पिता हरभजन सिंह पुत्र मक्खन सिंह की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दिनेश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कोट हिरदेराम, हरमनजोत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी अठवाल, कश्मीर सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी भोमा, अमनदीप सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी नवां पिंड, राजबीर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी फतेहपुर, शेर सिंह उर्फ ​​शेरा पुत्र सरवन सिंह निवासी तलवंडी दोसंदा सिंह और बलराज सिंह उर्फ ​​बाजा पुत्र हीरा सिंह करोनांगल के रूप में हुई है।  इनमें हरमनजोत सिंह और कश्मीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आगे बताया कि दिनेश सिंह से 2 पिस्तौल सहित 21 जिंदा रौंद और 2 खोल, अमनदीप सिंह से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एक पिस्तौल 315 बोर और 3 जिंदा रौंद और 2 खोल, राजबीर सिंह से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, बलराज सिंह से बिना नंबर मोटरसाइकिल प्लेटीना बरामद किया गया है। उक्त लोगों को न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा रिमांड लिया जाएगा। इस मौके पर एस.एच.ओ. घुमान परमिंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!